फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसोर्टों में घुसकर पर्यटकों का सामान चुराने वाला धरा

Sun, 19 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ढिकुली के रिसोर्टों में घुसकर पर्यटकों का सामान चुराने वाला शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसके कब्जे से छह मोबाइल, एक कैमरा बरामद हुआ है। आरोपी को आज (सोमवार) को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


शनिवार की रात आठ बजे गर्जिया पुलिस चौकी इंचार्ज विपिन चंद्र जोशी को मुखबिर ने सूचना दी कि ढिकुली एसबीआई के समीप एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जोशी ने युवक से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। शक के आधार पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।

जहां उसने अपना नाम दीपक कुमार पुत्र तेजपाल ग्राम मझोला गुज्जर थाना सिवोला कला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया। सीओ स्वतंत्र कुमार की कड़ी पूछताछ में दीपक ने बताया वह ढिकुली के रिसोर्टों में घुसकर पर्यटकों का सामान चोरी करता था। छह जून को उसने होलिडे हाई लाइट, इनफिनिटी रिसोर्ट में घुसकर पर्यटकों के बैग से मोबाइल फोन, कैमरे, रुपये चुराए।
विज्ञापन


इस चोर के पास एक फोन ओके, एक ब्लैक बेरी, एक सैमसंग, एक सैमसंग का कैमरा बरामद हुआ है। सीओ ने बताया जिन रिसोर्टों में इसने चोरी की वहां के पर्यटकों ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा पंजीकृत करवाया था। उन्होंने बताया चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 411 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सोमवार को इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। चोर ने हजारों की नकदी पर भी हाथ साफ किया था। लेकिन ये रुपये उसने खर्च कर दिए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें