फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर - चार अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
hospital प्रतिकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए सुशीला तिवारी, बेस, बीडी पांडे और संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। स्वाइन फ्लू के लिए दवाएं, मास्क और अन्य उपकरण मंगवाए गए हैं। सीएमओ डॉ. भारती राणा ने डेंगू मरीजों की तर्ज पर स्वाइन फ्लू मरीजों का रिकार्ड रखा जाएगा। साथ ही निजी अस्पताल में आने वाले स्वाइन फ्लू के मरीजों को तत्काल सूचना देनी होगी। सूचना न देने वाले निजी अस्पताल के मरीजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खनस्यू, गौला में होंगे बाढ़ नियंत्रण कार्य
हल्द्वानी। ओखलकांडा विकासखंड के खनस्यू और गौला बैराज में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बाढ़ नियंत्रण कार्य किए जाने हैं। सिंचाई विभाग ने दोनों योजनाओं के प्रस्ताव शासन को भेज दिए हैं। मुख्यमंत्री घोषणा के इन कार्यों को जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज गुप्ता ने बताया कि विकासखंड ओखलकांडा के खनस्यू में गौला नदी के उद्गम स्थल से 40 किमी नीचे आबादी क्षेत्र के समीप नदी के दोनों तरफ बाढ़ सुरक्षा के उपाय किए जाने हैं। इससे क्षेत्र के कृषि भूमि के साथ ही 20 आवासीय परिवारों को सुरक्षा मिलेगी। इसके लिए 2.25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा गौला बैराज के सौंदर्यीकरण और बाढ़ सुरक्षा के लिए भी मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई है। इसके लिए 56 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

जयदेवपुर में बनेगा नया नलकूप
हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा आरटीओ रोड क्षेत्र के जयदेवपुर के लिए नाबार्ड योजना के तहत नया नलकूप स्वीकृत हो गया है। नलकूप का निर्माण जलनिगम भीमताल इकाई की ओर से किया जा रहा है। जलनिगम ने नलकूप निर्माण के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। नलकूप के लिए जमीन भी उपलब्ध करा दी गई है। नाबार्ड योजना के तहत नलकूप स्वीकृत कराने की घोषणा पूर्व वित्त एवं पेयजल मंत्री स्व. प्रकाश पंत ने की थी। क्षेत्रवासियों ने नलकूप स्वीकृत होने पर पूर्व पेयजल मंत्री स्व. पंत को याद किया।
जयदेवपुर में नलकूप की मांग को लेकर भाजपा नेता भुवन भट्ट, पूरन चंद्र पांडे और पार्षद सुरेंद्र मोहन नेगी लंबे समय से प्रयासरत थे। उन्होंने विधायक बंशीधर भगत के नेतृत्व में पूर्व पेयजल मंत्री स्व. प्रकाश पंत से नलकूप स्वीकृत कराने का आग्रह किया था। स्व. पंत ने जयदेवपुर में हुई एक सभा में नलकूप स्वीकृत कराने की घोषणा की थी। शासन ने नलकूप के लिए जलनिगम भीमताल डिवीजन को 3.85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। जलनिगम ने इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित कर दिए हैं।
नलकूप के लिए क्षेत्र के हयात सिंह बसेड़ा और देव सिंह बसेड़ा ने भूमि भी दान में दी है। भाजपा नेता भुवन भट्ट और पूरन चंद्र पांडे ने बताया कि स्व. पंत बीमारी के दौरान नलकूप की स्वीकृति दे गए थे। नलकूप स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने स्व. पंत को याद किया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस नलकूप से जयदेवपुर, छड़ायल नयाबाद, छड़ायल सुयाल, हरिपुर नायक आदि गांवों की करीब 15 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। जलनिगम भीमताल इकाई के अधिकारियों ने नलकूप स्वीकृत होने की पुष्टि की है।
पीएम आवास के लिए आधार जरूरी
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के लिए इच्छुक व्यक्ति को अपना और अपनी पत्नी का आधार नंबर लगाना होगा। योजना में पारदर्शिता के लिए सरकार ने सभी निकायों को इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्र सरकार को शिकायतें मिल रही थी कि एक परिवार से पति-पत्नी पीएम योजना का अलग-अलग लाभ लेने के लिए अलग-अलग आवेदन कर रहे हैं। शिकायत के बाद केंद्र सरकार ने अब पीएम आवास के लिए पति-पत्नी दोनों का आधार अनिवार्य कर दिया है। हल्द्वानी नगर निगम में अब तक 72 परिवार योजना के लाभ के दायरे में हैं। ग्यारह हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन कर रखा है। सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी ने बताया कि पीएम आवास के लाभार्थियों को आवेदक के साथ पति और पत्नी दोनों का आधार नंबर अनिवार्य रूप से लगाना होगा। जिन परिवारों के पास अपनी जमीन है, उन्हें प्राथमिकता से लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें