कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने किया स्वर्ण जयंती अतिथि गृह का लोकार्पण। सोर्
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर के स्वर्ण जयंती अतिथि गृह का लोकार्पण कुलपति प्रो. डीएस रावत ने किया। उन्होंने नवनिर्मित अतिथि गृह को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण बताया।
प्रो. रावत ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय अपने 50 वर्ष पूरे कर एक नए विस्तार और उत्कृष्टता के चरण में प्रवेश कर रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष में यह अतिथि गृह केवल अवसंरचना उपलब्धि नहीं बल्कि विश्वविद्यालय की प्रगति, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षक-प्रशिक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि यह आधुनिक अतिथि गृह राष्ट्रीय स्तर के संसाधनों और विशेषज्ञों को विश्वविद्यालय से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर प्रो. दिव्या उपाध्याय, प्रो. रीतेश साह, प्रो. महेंद्र राणा, संजय पंत, जसोद बिष्ट, इंद्र सिंह नेगी, जितेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, कैलाश जोशी आदि रहे। संवाद