फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत, लगन से अध्ययन करें विद्यार्थी: एन रविशंकर

Mon, 08 Jun 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव एन रविशंकर ने विद्यार्थियों का आह्वान किया है कि वह मेहनत और लगन के साथ अध्ययन कर देश का नाम रोशन करें। उन्होंने सैनिक स्कूल की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन


मुख्य सचिव रविवार को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के स्वर्ण जयंती महोत्सव के क्रीड़ा समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विद्यालय और अधिक उपलब्धियां हासिल करेगा। प्रधानाचार्य कैप्टन रोहित द्विवेदी ने मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्पश्चात छात्रों ने विभिन्न खेल गतिविधियों का प्रदर्शन कर अभिभावकों का मन मोह लिया।

खेल प्रतियोगिता के कनिष्ठतम छात्रों की 200 मीटर दौड़ में दिव्यांशु ने प्रथम, अनुराग ने द्वितीय, जय सिंह ने तृतीय स्थान पाया। कनिष्ठ वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्रमोद, समीर, सत्यम, मध्यम वर्ग की 400 मीटर दौड़ में विकास, अमन, राहुल, स्वर्ण जयंती दौड़ के वरिष्ठ वर्ग में शिवालिक सदन, कुमाऊं सदन और केसरी सदन ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


एथलेटिक्स चैंपियन ट्राफी कुमाऊं सदन को दी गई। गर्वनर्स ट्राफी सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में चयनित कैडेट अभय जोशी को दी गई। आउटडोर एक्टीविटीज के लिए अभय जोशी को ट्राफी दी गई। मास पीटी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और मार्च पास्ट के लिए शिवालिक सदन, सर्वश्रेष्ठ शारीरिक क्षमता, दक्षता के लिए कुमाऊं सदन, विशेष महत्व रखने वाली काक हाउस ट्राफी केसरी सदन को दी गई। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक जगदीश चंद्र वर्मा ने स्वर्ण जयंती महोत्सव पर कविता पाठ किया। मुख्य अतिथि रविशंकर ने विजेता-उपविजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा प्रभारी आरके पांडे, वरिष्ठ शिक्षक जेएस बिष्ट, सीएचएम बलराज, जितेंद्र सिंह सामंत ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें