फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कलश यात्रा में शामिल तीन महिलाओं के सोने की चेन चोरी

Tue, 26 May 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। शहर में कलश यात्रा में शामिल तीन महिलाओं की सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। यात्रा समाप्त होने के बाद जब महिलाओं को घटना का पता चला तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान बनाई वीडियो की जांच की। इस दौरान कुछ महिलाएं संदिग्ध पाई गईं। सोमवार को रामनगर की एक सभा भवन में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व विशाल व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में रामनगर निवासी मधु मेहरोत्रा, रुक्मणी अग्रवाल और जसपुर निवासी एक अन्य महिला की सोने की चेन चोरी हो गई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी चेक की गई। पांच महिलाएं संदिग्ध नजर आ रही हैं जिन्हें आयोजकों ने यात्रा में बुलाया तक नहीं था। संदिग्ध महिलाओं का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें