रामनगर (नैनीताल)। टेड़ा गांव में मित्र पुलिस महज 18 मिनट में जरूरतमंद तक ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर पहुंच गई। सिलिंडर मिलने पर युवक ने पुलिस का धन्यवाद दिया। लोगों ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की।
विज्ञापन
कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि शनिवार दोपहर डेढ़ बजे पीरूमदारा चौकी को सूचना मिली कि टेड़ा गांव में मनोज सिंह को ऑक्सीजन की जरूरत है। चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर हालात की गंभीरता समझ चौकी में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर को लेकर 18 मिनट में 15 किलोमीटर की दूरी तय कर टेड़ा गांव पहुंच गए। समय से ऑक्सीजन मिलने पर पीड़ित की जान बचाई जा सकी। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि पुलिस ने पीरूमदारा चौकी और कोतवाली में ऑक्सीजन सिलिंडर रखा है। इमरजेंसी पर स्थानीय जनता को सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सिलिंडर गंभीर रूप से बीमार लोगों को ही दिया जाएगा।