फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा की घटना सबक, शोरूमों की जांच के आदेश

Sun, 05 Apr 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा के फैब इंडिया शोरूम के ट्रायल रूम में शुक्रवार को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने छिपा हुआ कैमरा पकड़ा था। इस घटना से हर तरफ खलबली मची है। प्रशासन ने ऐसी किसी भी घटना की आशंका के मद्देनजर पुलिस को सभी शोरूम की औचक जांच के निर्देश दिए हैं। अभियान की जिम्मेदारी सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन



हल्द्वानी में कुछ समय के अंदर बड़ी संख्या में शोरूम खुले हैं। इसमें बड़ी संख्या में लोग खरीददारी को जाते हैं, पर अब तक गोवा जैसी घटना का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। बावजूद इसके प्रशासन ने एहतियातन शोरूमों की जांच के निर्देश दिए हैं। इसमें शोरूम की सुरक्षा व्यवस्था के मानक, कैमरों की संख्या आदि का पता करने के साथ ही उन्हें कहां-कहां पर लगाया गया है, उसे पता करना है।

सिटी मजिस्ट्रेट आरडी पालीवाल कहते हैं कि सीओ को शोरूमों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार होने के कारण कई शोरूम बंद थे, जिस कारण यह काम रविवार से शुरू होगा। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी का कहना है कि शनिवार को साप्ताहिक बंदी थी। शोरूम के सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर, ट्रायल रूम आदि की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें