फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विज्ञान के मॉडलों में दिखी भविष्य के वैज्ञानिकों की झलक

विज्ञापन
हल्द्वानी के खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बीएड की छ?
विज्ञापन
हल्द्वानी। खालसा नेशनल इंटर कॉलेज में बुधवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राज्यस्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हुआ। 13 जिलों के बाल वैज्ञानिकों के बनाए गए मॉडलों में भविष्य के वैज्ञानिकों की झलक देखने को मिली। विज्ञान, गणित, पर्यावरण पर छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन मॉडल बनाए। बृहस्पतिवार से परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्कूल के अलग-अलग कमरों में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने अपने बनाए मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। साथ ही मॉडलों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विज्ञान ड्रामा के मुख्य विषय मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के तहत जिला चमोली की टीम ने कोविड महामारी, सामाजिक एवं वैज्ञानिक मुद्दे पर प्रस्तुति दी। अल्मोड़ा और देहरादून की टीम ने टीकाकरण की कहानी उप विषय पर ड्रामा पेश किया।
मुख्य अतिथि एरीज नैनीताल के डॉ. दीपांकर बनर्जी ने बच्चों के बनाए मॉडलों की तारीफ की। नैनीताल पुलिस ने मादक पदार्थों से होने वाली हानि के प्रति जागरूक किया। थिएटर निदेशक राजीव शर्मा के निर्देशन में नाटक पर्यावरण बनाम प्रदूषण का मंचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडे, मीना पालीवाल, अमर सिंह बिष्ट, गिरधर सिंह मनराल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एरीज वैज्ञानिक मोहित जोशी, एसीईआरटी के निदेशक डॉ. आरडी शर्मा, संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, कार्यक्रम संयोजक सीईओ केएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप भारद्वाज, ग्राफिक एरा के निदेशक मनोज लोहनी, डॉ. विवेक पांडे, गौरी शंकर कांडपाल आदि मौजूद रहे।

हल्द्वानी के खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में रंगारंग ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें