फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चौराहों की खूबसूरती बढ़ाएंगी ग्लास फाइबर से बनी पाल नौकाएं

Fri, 17 Jan 2025 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीझील के साथ ही चौराहों पर भी ग्लास फाइबर से बनी पाल नौकाएं नजर आएंगी। यह नौकाएं चौराहों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन


बता दें कि लोनिवि की ओर से नैनीताल में चौराहों का चौड़ीकरण करने के साथ ग्लास फाइबर से बने दिशासूचक बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। इससे चौराहों की सुंदरता बढ़ने के साथ ही पर्यटकों को शहर की सड़कों, बाजार और स्थानों की जानकारी मिल पाएगी। अब चौराहों पर दिशासूचक बोर्ड के साथ पाल नौकाएं भी नजर आएंगी, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि ग्रास फाइबर से पाल नौकाओं की आकृति बनाई गई है, जो तल्लीताल तिराहे, मॉलरोड, पंत पार्क, मस्जिद तिराहे समेत मुख्य चौराहों के किनारे लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें