फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजाड़ तो दिया, बसाओ भी तो

Thu, 29 Jan 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हल्दूचौड़(नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
कई वर्षों से रेलवे की भूमि पर जमे तिवारीनगर लालकुआं के लोग बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय विधायक और श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के हल्दूचौड़ स्थित आवास पर आ धमके।
विज्ञापन


हालांकि श्रम मंत्री देहरादून गए हुए थे, बेआसरा परिवारों ने श्रम मंत्री के घर के बाहर ही धरना-प्रदर्शन करते हुए उन्हें जल्द ही कहीं और बसाए जाने की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की धमकी दी।

लालकुआं तिवारीनगर से उजाड़े गए करीब 50 परिवारों का कहना था कि वह करीब 20 वर्षों से वहां बसे हुए थे और अधिकांश मजदूरी करके परिवार पाल रहे हैं। अब एकाएक रेलवे ने उन्हें खदेड़ दिया। मजबूरन बच्चों और बुजुर्गों के साथ उन्हें खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन


स्थानीय विधायक होने के बावजूद श्रम मंत्री द्वारा कोई सुध नहीं लेने पर भी उनमें गुस्सा था। इधर, पीए नीरज शर्मा ने देहरादून में श्रम मंत्री को फोन पर घटना की सूचना दी। जिस पर श्रम मंत्री ने कहा कि मामले में सीएम से बात कर जल्द ही कोई समाधान निकाला जाएगा। आश्वासन मिलने पर शाम करीब चार बजे धरना स्थगित किया गया।

धरना देने वालों में जहूर अहमद, शकील अहमद, सिब्बू हलदार, रमेश विश्वास, प्रेमा जोशी, अकील अहमद, प्रताप राम, केशव राम, अयोध्या प्रसाद, सहाना, चंदा बेगम, शांति देवी, सुजाता, मो. हुसैन, दलीप सिंह, जयंती देवी, रेवती देवी, पूनम देवी, मंटू बैरागी, मेहंदी हसन, प्रमोद पांडे, शंकर सिंह, भगवती देवी, दीवान सिंह, ज्वाला सिंह, विकलांग महिला दीपा रावत, गब्बर सिंह, कुंदन सिंह आदि लोग शामिल रहे।

इधर, अमर उजाला संवाददाता से फोन पर हुई बात में श्रम मंत्री ने बताया कि रेलवे लालकुआं में विस्तार कर रहा है, जिसके चलते विभाग ने अपनी जमीन खाली कराई है। इस मामले में प्रदेश सरकार हस्तक्षेप नहीं कर सकती। शीघ्र ही उजाड़े गए लोगों की सूची बनाकर सीएम के समक्ष मामला रखेंगे। जल्द ही उजाड़े गए लोगों के लिए कहीं न कहीं व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें