रामनगर मृतक छात्रा दीया पाठक का फाइल फोटो।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। काशीपुर से रामनगर लौट रहीं दो छात्राओं की स्कूटी को हल्दुआ के पास कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई। पुलिस ने घायल छात्रा को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है।
बंबाघेर निवासी पूर्व सैनिक रघुवर दत्त पाठक की बेटी दीया पाठक अपनी सहेली वंशिका गर्ग पुत्री राजेश गर्ग निवासी कोसी रोड रविवार देर शाम को काशीपुर से रामनगर लौट रही थीं। हल्दुआ ध्यानी फार्म के पास उनकी स्कूटी को कार ने टक्कर मार दी, जिसमें दीया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई। पीरूमदारा चौकी प्रभारी कवींद्र शर्मा ने बताया कि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
बिना बताए दोनों काशीपुर गई थीं
बेटी की मौत की खबर सुनकर दीया की मां रेखा पाठक का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार उन्हें नहीं पता कि वह काशीपुर कैसे चली गईं। शाम को वह सहेली के पास जाने की बात कहकर गई थी। दीया दो बेटियों बड़ी थी। छोटी बहन खुशबू हैं। वंशिका के परिजनों के अनुसार स्कूटी राजेश गर्ग के नाम पर है। उन्हें भी नहीं पता कि बेटी कैसे स्कूटी लेकर गई।