फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: फिर चोरी की कोशिश...पकड़ी गई लड़की, थाने बुलाने पर मां-बाप ने मुंह फेरा; जानें पूरा मामला

Fri, 21 Jun 2024 08:03 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में चोरी करने में असफल रही युवती ने बृहस्पतिवार को फिर चोरी की कोशिश की। इस बार युवती तिकोनिया में महिला का बैग छीनकर भाग गई। इस दौरान लोगों ने युवती को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में चोरी करने में असफल रही युवती ने बृहस्पतिवार को फिर चोरी की कोशिश की। इस बार युवती तिकोनिया में महिला का बैग छीनकर भाग गई। इस दौरान लोगों ने युवती को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। मुखानी पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे एक महिला तिकोनिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा गई थी। कुछ देर बाद वह बैंक से बाहर निकली तो पहले से घात लगाए युवती ने महिला से पर्स छीन लिया और भाग खड़ी हुई। महिला भी शोर मचाते उसके पीछे दौड़ी। लोगों की मदद से युवती को पकड़ लिया गया और पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। वहां युवती के माता-पिता बुलाए गए लेकिन बेटी की आदत से परेशान दोनों वहां से चले गए। उधर पीड़ित महिला ने युवती के खिलाफ तहरीर देने से मना कर दिया। कहा कि वह कोर्ट-कचहरी के चक्कर नहीं लगाना चाहती है।

विज्ञापन


जांच की गई तो पता चला कि युवती बुधवार को विकास नगर कॉलोनी बिठौरिया नंबर एक स्थित घर में घुस गई थी। युवती ने घर में रखे जेवर लॉकर से निकाल लिए, तभी मकान मालकिन ने उसे देख लिया। इस दौरान युवती जेवर और अपनी स्कूटी छोड़कर भाग गई। मुखानी पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। जल्द ही युवती को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें