फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जीआईसी कोटाबाग का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। पीएमश्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज कोटाबाग में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग मनीषा जंतवाल मौजूद रहे। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र बिनवाल ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। विद्यालय के पूर्व छात्र और वर्तमान में असिस्टेंट कमिश्नर हितेश पंत ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का विवेकपूर्वक प्रयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में डॉ. भवतोष भट्ट, दीपा ढौंडियाल, ममता वर्मा, पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, राहुल पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें