फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 12 फरवरी को आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। 12 फरवरी को आशा वर्करों की ओर से एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई है। आशाओं ने हड़ताल के संबंध में सोमवार को बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस को ज्ञापन सौंपा। आशाओं ने अस्पताल के पीएमएस को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि 12 फरवरी को उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की आशाएं एक दिवसीय हड़ताल में शामिल होंगी। इसके तहत धरना प्रदर्शन किया जाएगा। हड़ताल में 44 श्रम कानूनों की बहाली, चार श्रम संहिताओं की वापसी, आशा समेत सभी स्कीम वर्कर्स को न्यूनतम वेतन 35 हजार करने, आशाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा व पेंशन देने और आशाओं के शोषण पर रोक व सम्मान का मुद्दा मुख्य रूप से शामिल रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें