नैनीताल। मल्लीताल में 43वीं इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट जारी है। मैदान पर खेले गए पहले रोमांचक मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल एक ने शानदार तालमेल दिखाते हुए बीएसएसवी ब्लू को 2–1 से शिकस्त दी। वहीं, दूसरे मैच में सीआरएसटी की टीम का दबदबा रहा। टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सनवाल स्कूल ब्लू के खिलाफ 4-0 से एकतरफा जीत हासिल की। दिन के तीसरे मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल बी ने अपना आक्रामक रुख जारी रखते हुए आचार्य नरेंद्र देव स्कूल को 7-0 के बड़े अंतर से पराजित किया।