फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 91 लाख से संवरेगा गोल्ज्यू देवता का मंदिर

Wed, 29 Jul 2026 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। विनायक स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर जल्द नए रंग-रूप में नजर आएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शासन से मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 91.60 लाख स्वीकृत हो गए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग की थी। बजट जारी होने के बाद मंदिर की साज सज्जा को बेहतर बनाने के साथ श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच, लाइट, पाथवे समेत अन्य निर्माण किए जाएंगे। मंदिर के पुजारी हरीश चंद्र पांडे ने कहा कि सौंदर्यीकरण से मंदिर को नई पहचान मिलेगी। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने कहा कि गोल्ज्यू देवता मंदिर के लिए 91.60 लाख की धनराशि स्वीकृत हो गई है। कहा कि जल्द ही मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें