फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से जीजीआईसी की ढही सुरक्षा दीवार

विज्ञापन
भवाली जीजीआईसी में बारिश का पानी रसोई घर में घुसा पानी। अमर उजाला - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। मूसलाधार बारिश से मंगलवार को जीजीआईसी इंटर कॉलेज की सुरक्षा दीवार ढह गई। प्रधानाचार्य डॉ.सुनीता जोशी ने बताया कि बारिश से घोड़ाखाल सड़क का पानी विद्यालय परिसर में घुसा। इससे स्कूल की सुरक्षा दीवार ढह गई। कमरों में पानी भरने से बच्चे परेशान रहे। रसोई घर में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

मजदूरों की मदद से कक्षाओं से पानी निकाला गया। सभी कर्मचारियों और अध्यापिकाओं ने टूटी दीवार का मलबा हटाया। प्रधानाचार्य ने बताया कि घोड़ाखाल सड़क के नालों का पानी आए दिन स्कूल में घुसता है। संबंधित विभाग से इन चोक नालों को खोलने की कई बार मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्कूल में पानी भरने से शिक्षण कार्य भी प्रभावित रहा।
उधर, फरसौली में तेज बारिश होने से सार्वजनिक मार्ग पर पानी भर गया। ग्रामीणों ने प्रधानों पर अनदेखी का आरोप लगाया। सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु भट्ट, घनश्याम लोहनी, कन्नू ने कहा कि अगर जल्द मार्ग को सही नहीं किया गया तो वह पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

किसानों को मुआवजा देने के साथ ही विद्युत लाइनों को दुरुस्त की मांग
भीमताल (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा में तूफान और बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने के साथ ही क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को जल्द दुरुस्त करने मांग की है। उन्होंने कहा कि तूफान से जिन लोगों के मकानों की छतें उखड़ी है, उन्हें भी मुआवजा दिया जाना चाहिए। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया मौजूद थे। भाजपा नेता चतुर बोरा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से ओखलकांडा विकासखंड में चार दिन से विद्युत आपूर्ति ठप होने की समस्या से निजात दिलाने को कहा है। एसडीओ संजय प्रसाद ने बताया कि कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
जिले के चार मोटर मार्ग बंद
नैनीताल। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम पांच बजे तक जिले के भल्यूटी मोटर मार्ग, फतेहपुर-बेलबसानी, देवीपुरा- बोहरागांव मोटर समेत ल्वाड़-डोबा मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। बारिश की वजह से मार्गों पर जगह-जगह मलबा आने से ग्रामीण मोटर मार्गों पर यातायात पूरी तरह ठप हो चुका है और ग्रामीणों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह से कट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें