फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रेस्टारेंट के पास मिले पेड़ के गिल्टों की जांच कराएं

Thu, 25 Apr 2024 04:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बजून क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बुधवार को समीपवर्ती बजून क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां स्थित रेस्टोरेंट में हिरण के अवशेष, पेड़ के गिल्टे आदि पाए जाने पर अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। साथ ही फॉरेस्टर की ओर से सूचना उच्चाधिकारियों को न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई को कहा।
विज्ञापन



बजून पहुंचे आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान पाया कि घिंघारी तोक में रेस्टोरेंट स्वामी धर्मेंद्र सिंह मेहरा की ओर से बड़े पैमाने पर चीड़ और बांज के पेड़ काटे गए हैं। पहाड़ काटकर अवैध खनन भी किया गया था। रेस्टोरेंट में हिरण के अवशेष, आरा मशीन, पत्थर, बजरी और काटे गए पेड़ों के गिल्टे भी मिले थे। ग्रामीणों ने बताया कि यहां बड़े पैमाने पर पेड़ और पहाड़ काटकर इसी सामग्री से रिजॉर्ट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रिजॉर्ट स्वामी ने पगडंडी को नष्ट कर यहां नए मार्ग का निर्माण कर दिया है।



आयुक्त ने एसडीएम प्रमोद कुमार को अवैध खनन की खरीद की जांच करने के निर्देश दिए। वन विभाग नैनीताल एसडीओ राजकुमार को निर्देश दिए कि रेस्टोरेंट में पाए गए सभी पेड़ों की जांच कर लें। पता करें कि पेड़ कहां से खरीदे गए। आयुक्त ने बजून क्षेत्र के फॉरेस्टर मनोज बुडलाकोटी के खिलाफ समय से अपने उच्च अधिकारियों को सूचित न करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। होटल स्वामी धर्मेंद्र सिंह मेहरा पर भी प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। होटल के प्रबंधक को निर्देश दिए कि वह एक सप्ताह के भीतर पगडंडी (बटिया) को पुराने स्वरूप में लाएं। यहां एसडीएम प्रमोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें