भीमताल(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के कालाआगर-गलनी-चमोली क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को लोक निर्माण विभाग की ओर से 50 लाख से दोबारा सही कराया जा रहा है। शनिवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कैड़ा ने कहा कि आपदा में गलनी के पास सड़क के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोनिवि के विभागीय अधिकारियों से गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराने को कहा है।