फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शटल सेवा से पर्यटन कारोबारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। वीकेंड में पुलिस की ओर से शटल सेवा शुरू करने से भवाली, कैंची धाम के होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों में नाराजगी है। कारोबारियों का कहना है कि पुलिस की ओर से भीमताल और भवाली से सैलानियों के वाहनों को रोककर शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जा रहा है। इससे पर्यटन कारोबार चौपट हो रहा है। भवाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल ने कहा कि शटल सेवा के चलते सैलानी अपने वाहनों से भवाली नहीं आ पा रहे हैं। इससे होटल और होम स्टे खाली पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही, वहीं दूसरी तरफ सैलानियों के वाहनों को रोककर कारोबार प्रभावित किया जा रहा है। होटल कारोबारी संजीव भगत ने कहा शटल सेवा से होटल, होम स्टे, रेस्टोरेंट और व्यापारी सबका कारोबार ठप पड़ा है। उन्होंने कहा पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं करने से कारोबार पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सैलानियों के वाहनों को रोककर पर्यटन कारोबार को प्रभावित करना गलत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें