फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शहर में कूड़ा देने के बदले मिलेंगे रुपये

Sat, 06 Jun 2026 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अब शहर में कूड़े-कचरे के आपको रुपये मिलने वाले हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को ऐसा ही एक स्टॉल नगर निगम के सामने खुल गया है। जहां चिप्स का खाली रैपर हो या फिर पानी की बोतल या कोल्ड ड्रिंक्स के कैन का दो रुपये प्रति पीस के हिसाब से भुगतान हो रहा है। शहर में कई जगह ऐसे ही और स्टॉल लगाने की भी योजना है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत यहां यह पहला स्टॉल लगाया गया है। सबका साथ-स्वच्छ उत्तराखंड की थीम पर लगाए गए इस स्टॉल में चिप्स के खाली पैकेट, प्लास्टिक की बोतलें आदि वापस करने पर संबंधित व्यक्ति को प्रति पैकेट अथवा बोतल दो रुपये का भुगतान किया जा रहा है। स्टॉल संचालित कर रहे अभिनव नेगी ने बताया कि राज्य के तीन शहरों में कचरे की खरीद के लिए ऐसे स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें हल्द्वानी भी शामिल है। स्टॉल में रिसाइकल कचरा देने पर रिटर्न अर्न रिसाइकल का एक क्यूआर कोड लगाया जा रहा है। क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद उपभोक्ताओं के खातों में दो रुपये पहुंच रहे हैं।

-

हैदराबाद की रिसाइकल कंपनी के साथ शासन के स्तर पर यह अनुबंध हुआ है। इस अनुबंध के बाद अब रिसाइकिल होने वाले कचरे की खरीद होने पर सड़क पर फैलने वाले कूड़े से मुक्ति मिलेगी। जल्द ही निगम क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी ऐसे स्टॉल खोले जाएंगे। - परितोष वर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें