फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी पंत इंटर कालेज प्रबंध समिति के चुनाव

Sat, 30 Jan 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भवाली (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कालेज के प्रबंध समिति के चुनाव शुक्रवार को बेहद गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। प्रबंध समिति के चुनाव में प्रबंधक पद के लिए पुष्पेश पांडे और अध्यक्ष पद पर खष्टी बिष्ट ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 1029 सदस्यों में से 764 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदान और मतगणना को लेकर स्कूल परिसर में चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह दस बजे से विद्यालय परिसर में निर्वाचन अधिकारी हवलदार प्रसाद, उप निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र आर्या, पर्यवेक्षक हीरा लाल गौतम, संचालक सुभागा आर्या व प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र की देखरेख में मतदान कराया गया। सुबह से ही सदस्यगण वोट डालने के लिए स्कूल परिसर में पहुंचने शुरू हो गए थे।

 दुपहर एक बजे तक 371 सदस्य वोट डाल चुके थे। मतदान की प्रक्रिया शाम साढ़े तीन बजे तक जारी रही। कुल 764 सदस्यों ने प्रबंध समिति के लिए वोट डाले। इस दौरान प्रत्याशी अपनी जीत के लिए आंकड़े फिट करते नजर आए।
विज्ञापन


मतदान के बाद सांय छह बजे से शुरू हुई मतगणना रात नौै बजे तक चली। देर रात पर्यवेक्षक हीरा लाल गौतम ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि प्रबधक पद के लिए पुष्पेश पांडे निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को मोहन सिंह बिष्ट को 27 मतों से हराया।

पांडे को 376 और बिष्ट को 349 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे मोहन सिंह को मात्र 15 मतों पर संतोष करना पड़ा। इस पद पर 24 वोट निरस्त हुईष। अध्यक्ष पद पर खष्टी बिष्ट निर्वाचित हुई। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी तरूण जोशी को 392 मतों से हराया। खष्टी को 514 और तरूण जोशी को 222 वोट मिले। इस पद पर 28 वोट निरस्त हुए। उप प्रबंधक पद पर लवेंद्र क्वीरा ने 399 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की।

दूसरे स्थान पर रहे प्रदीप साह को 329 वोट मिले। इस पद पर 37 वोट निरस्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर अनिल सिंह बिष्ट ने 461 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर रहे कुंदन सिंह चिलवाल को 262 वोट मिले। इस पद पर 41 वोट निरस्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर हिम्मत सिंह नेगी जीते उन्होंने 427 वोट प्राप्त की जबकि दूसरे नंबर पर रहे मोहम्मद जावेद को 294 वोट मिले। इस पद पर 44 वोट निरस्त हुए।

 इसके अलावा प्रबंध समिति के पांच सदस्यों के लिए क्रमश नरेश पांडे, आशुतोष चंदोला, अनिल कुमार, ब्रजमोहन जोशी, किशन सिंह नयाल, उमेश चंद्र पांडे, पंकज निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय की समस्याओं को हल कराने के साथ साथ विद्यालय के पठन पाठन को और अधिक बेहतर बनाने बनाने पर जोर दिया।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद देर रात मौके पर पहुंची संसदीय सचिव सरिता आर्या ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए हुए उम्मीद जताई की कि प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी विद्यालय और छात्र हित में काम करेंगे।

 चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया और नारेबाजी कर आतिशबाजी के साथ जुलूस निकाला। एसएसआई डीएल वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें