फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गौलापार डिग्री कॉलेज को संसाधनों की कमी से नहीं मिल रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार में संचालित राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर के मौजूदा हालातों ने साबित कर दिया है कि पढ़ने के लिए शिक्षकों की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है बल्कि संसाधन भी जरूरी हैं। पिछले चार साल से महाविद्यालय का संचालन एक छोटे से स्कूल में हो रहा है। पढ़ाई के लिए यहां न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न ही कोई अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। स्थिति यह है कि यहां पांच कमरों में शिक्षण कार्य चल रहा है। कॉलेज का अपना भवन नहीं बनने से यहां संसाधनों का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन


गौलापार क्षेत्र के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा की पहुंच आसान बनाने के लिए चार साल पहले यह महाविद्यालय की यहां रखी गई। कॉलेज में पर्याप्त शिक्षक और विषय हैं। जनरल विषयों के साथ यहां तकनीकी शिक्षा के लिए कंप्यूटर विज्ञान और पृथ्वी के आंतरिक भाग की जानकारी के लिए भू-गर्भ शास्त्र जैसे विषय संचालित हो रहे हैं।

इनसेट

लगातार घट रही है छात्रों की संख्या

कॉलेज में स्नातक में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में 360 सीटें हैं। सत्र 2021-22 से लेकर अभी तक यहां किसी भी संकाय में सभी सीटें नहीं भर पाई जबकि गौलापार क्षेत्र के सैकड़ों युवा लंबी दूरी तय करके हल्द्वानी में उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने के लिए आते हैं। इस बार भी यहां अब तक सिर्फ 35 प्रवेश ही हो पाए हैं।
विज्ञापन




चार साल से नहीं मिली कॉलेज भवन के लिए जमीन

डिग्री कॉलेज भवन के लिए पिछले चार साल से जमीन तलाशी जा रही है लेकिन अभी तक भूमि की तलाश पूरी नहीं हो पाई है। पूर्व में गौलापार के किशनपुर में भूमि चिह्नित की गई थी मगर वहां भी बात नहीं बन पाई। बीते दिवस शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने भी कॉलेज के प्राचार्य को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र भूमि तलाशने के निर्देश दिए थे।

वर्जन

महाविद्यालय के लिए गौलापार क्षेत्र में ही जमीन ढूंढ़ी जा रही है। पूर्व में कॉलेज के लिए भूमि चिह्नित की गई थी लेकिन कुछ आपत्तियों के कारण वह फाइनल नहीं हो पाई। -डॉ. संजय कुमार प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें