फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गौला में खनन हुआ बंद, आज राजपुरा गेट ही चलेगा

Thu, 29 Jun 2023 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी में खनन कार्य पूरा हो गया है। राजपुरा खनन गेट बृहस्पतिवार को खुला रहेगा। शुक्रवार से गौला अक्तूबर तक खनन कार्य के लिए पूर्ण बंद रहेगी। उधर, नदी में खनन बंद होने के बाद वन विभाग ने खनन के लिए नदी में जाने वाले रास्तों में खाई खोदना भी शुरू कर दिया है। गौला नदी में खनन से सरकार को 110 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। खनन कार्य बंद होने के बाद वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों को सरेंडर करवाना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को कुछ गेटों में खनन कार्य हुआ। उधर हल्दूचौड़, बेरीपड़ाव, देवरामपुर सहित कई खनन गेट बुधवार को ही बंद हो गए। बृहस्पतिवार को राजपुरा गेट ही खुलेगा। शुक्रवार से गौला नदी इस खनन सत्र के लिए पूर्ण बंद हो जाएगी। इस बार का खनन सत्र शुरू में विवादों में पड़ गया था। रायल्टी कम करने को लेकर वाहन स्वामियों ने आंदोलन खड़ा कर दिया था। ऐसे में दिसंबर से फरवरी तक निकासी की रफ्तार सुस्त रही। इसके बाद सरकार ने रायल्टी की मांग पूरी कर दी थी। मार्च से सभी 7500 वाहन निकासी में जुट गए जिसके बाद केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान की टीम ने सर्वे कर 21.75 लाख घनमीटर लक्ष्य दिया। हालांकि, जून में खनन की अनुमति मिलने के बाद लक्ष्य बढ़कर 29.24 लाख घनमीटर हो गया। वन निगम डीएलएम डीएस बिष्ट ने बताया कि गौला के सभी गेटों को बंद कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को केवल राजपुरा गेट कुछ देर के लिए खुलेगा। यहां लक्ष्य में शामिल थोड़ा उपखनिज बचा पड़ा है। शुक्रवार को इसे भी बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें