फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्दे में करें कुर्बानी, खुले में न फेंकें गंदगी

Thu, 29 Jun 2023 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ईद उल अजहा बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। ईद की नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा जो शनिवार शाम तक चलेगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई। पुलिस और प्रशासन ने भी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली हैं। नगर निगम ने सफाई के लिए 800 कर्मचारियों की टीम लगाई है जो सुबह चार बजे से शाम छह बजे तक मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में तैनात रहेगी। प्रशासन के साथ ही उलमा ने भी लोगों से खुले में कुर्बानी न करने और जानवरों के अवशेष को इधर-उधर न फेंकने की अपील की है।
विज्ञापन


बीते माह हुई कुछ गतिविधियों से शहर में तनाव की स्थिति बन गई थी। ऐसे में ईद पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। खुफिया तंत्र भी चौकस है। सोशल मीडिया सेल को निगरानी बनाए रखने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। थाना, चौकी पुलिस अराजक तत्वों पर नजर रखेगी जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि शहर में शांतिपूर्ण ईद मनाई जाएगी। पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि खुले में कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी। जानवरों के अपशिष्ट डालने के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड में गड्ढा खोदा गया है। यहां निगम और पुलिस की टीम तैनात रहेगी। कोई भी सड़क किनारे अपशिष्ट न डाले। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज कांडपाल ने बताया कि सुबह चार बजे से सफाईकर्मी और निरीक्षक मैदान तैनात होे जाएंगे। चूना और कीटनाशक का छिड़काव किया जाएगा। जानवरों के अपशिष्ट ले जाने के लिए निगम की गाड़ियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें