फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गौला नदी में घायल मिली छह वर्षीय बच्ची की मौत, खेलते समय डंपर से गिरने की बात आई सामने

Mon, 24 Apr 2023 03:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

छह वर्षीय बेटी मोनिका गंभीर रूप से चोटिल हालत में नदी के पास पड़ी मिली तो परिजन आनन-फानन में उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मोनिका के मामा सुरेंद्र ने बातचीत के दौरान बताया कि रविवार को तीन गाड़ियां भरी जानी थीं।
विज्ञापन
child dead
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौला नदी में खनन वाहनों के भरान के समय एक श्रमिक की छह वर्षीय बेटी चोटिल पड़ी मिली। परिवार वाले उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची के परिजनों ने डंपर से टक्कर की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक बच्ची के खेल-खेल में गिरने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


यूपी के बरेली स्थित नवाबगंज तहसील के गांव ऐंठपुर निवासी ख्याली राम बीते तीन साल से बनभूलपुरा के आंवला चौकी गेट क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहे हैं। परिवार के साथ वह गौला नदी में खनन वाहन भरने का काम करते हैं। पत्नी ममता और साला सुरेंद्र भी उनके साथ मजदूरी करते हैं।

रविवार सुबह करीब 8:30 बजे उनकी छह वर्षीय बेटी मोनिका गंभीर रूप से चोटिल हालत में नदी के पास पड़ी मिली तो परिजन आनन-फानन में उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मोनिका के मामा सुरेंद्र ने बातचीत के दौरान बताया कि रविवार को तीन गाड़ियां भरी जानी थीं। दो वाहनों को भरकर निकाला जा चुका था। उस समय तक मोनिका उनके आसपास ही मौजूद थी और खेल रही थी।
विज्ञापन


डंपर से टक्कर लगने का अंदेशा
तीसरा डंपर जब भरान के लिए वहां पहुंचा तो उन्हें मोनिका दिखाई नहीं दी। उसकी तलाश की तो कुछ ही दूर पर मोनिका नदी में चोटिल पड़ी हुई थी। उसके पेट, पीठ, हाथ और गर्दन के पास रगड़ने के निशान थे। वहीं तीसरे डंपर का चालक भी मौके से फरार था। उन्होंने डंपर से टक्कर लगने का अंदेशा जताया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: हिमस्खलन और बर्फबारी की चेतावनी के बीच SDRF को अलर्ट रहने के निर्देश, अगले सात दिन भारी

दूसरी तरफ पुलिस खेलते समय बच्ची के डंपर से गिरने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में डंपर स्वामी भी पहुंचे थे। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। अगर शिकायत मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें