फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतीनगर रेलवे फाटक के गेटमैन को पीटा

विज्ञापन
मोतीनगर रेलवे फाटक जहां गेट मैन पिटा - फोटो : HALDUCHOD
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल) लालकुआं-हल्द्वानी के मध्य गेट संख्या 48 एसी मोतीनगर में देर रात अज्ञात लोगों ने ड्यूटी में तैनात रेलवे गेटमैन के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात 10:50 बजे लालकुआं से हल्द्वानी की ओर आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस की रवानगी को लेकर रेलवे कर्मी राकेश कुमार ने गेट बंद कर दिया। तभी एक कार में सवार दो युवकों ने राकेश कुमार से गेट खोलने को कहा। गेटमैन के मना करने पर विवाद हो गया। इससे गुस्साए युवाओं ने रेलवे गेट में कार्य को लेकर रखे डंडे से गेटमैन पर हमला कर दिया गया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल गेटमैन राकेश कुमार ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर हल्द्वानी को दी। देर रात आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। शनिवार सुबह राकेश कुमार ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
यूनियन पदाधिकारियों ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी
रेल कर्मी से मारपीट की सूचना पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन काठगोदाम शाखा के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, अमित कुमार और सुरेंद्र सिंह से घटना की जानकारी ली। मंडल मंत्री इज्जतनगर को घटना की जानकारी देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, काठगोदाम शाखा के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने आरपीएफ और रेलवे के अधिकारियों से वार्ता कर मारपीट के आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें