फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस टंकी फटने से ट्रक में आग लगी

Fri, 12 Jun 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली रोड पर गोरापड़ाव तिराहे के पास चलते ट्रक में धड़ाम की आवाज के साथ बृहस्पतिवार रात अचानक आग लग गई। चालक और हेल्पर तत्काल ट्रक छोड़कर भाग खड़े हुए। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


इस बीच हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए वाहनों को अन्य मार्गों की ओर डायवर्ट कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सितारगंज निवासी चालक दिलशाद बृहस्पतिवार रात गौरा पड़ाव स्थित स्टोन क्रशर से ट्रक (यूके 06 सीए 295) पर गिट्टी लादकर बहराइच जा रहा था। गौरा पड़ाव तिराहे के पास अचानक धड़ाम की आवाज के साथ ट्रक की टंकी फट गई।
विज्ञापन


रोड पर डीजल गिरने लगा और देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। खतरे को भांपते हुए चालक दिलशाद और हेल्पर सलमान ट्रक से कूद गए। ट्रक से आग की लपटें ऊपर उठने लगीं। ट्रक के टायर भी आग से फटने लगे। क्षेत्रीय नागरिक बलवीर रावत ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मंडी चौकी के सामने से वाहनों को गौलापार की तरफ मोड़ दिया। इसके अलावा हल्दूचौड़ से भी वाहनों को डायवर्ट किया गया। चालक का कहना था कि टंकी फटने के बाद उसकी चद्दर की रगड़ से आग लग गई और टायर फटने लगे। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को सड़क से हटाया। दो घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें