हल्द्वानी। कानपुर से काठगोदाम तक संचालित गरीबरथ एक्सप्रेस मंगलवार काे अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटा देरी से पहुंची। यह ट्रेन काठगोदाम रेलवे स्टेशन से हर सोमवार को शाम 6:15 बजे कानपुर के लिए चलती है। जो अगले दिन मंगलवार को सुबह 4:35 बजे कानपुर स्टेशन पहुंंचती है, वापसी में उसी दिन सुबह 6:10 बजे कानपुर से काठगोदाम रवाना होती है। स्टेशन अधीक्षक डीएस बोरा ने बताया कि गरीबरथ एक्सप्रेस कानपुर से ही पांच घंटा देरी से काठगोदाम के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन काठगोदाम स्टेशन पर मंगलवार दोपहर 3:55 बजे पहुंचती है। देरी से चलने के कारण ट्रेन रात करीब 10 बजे तक स्टेशन पहुंची। वहीं स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इसके साथ ही पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से काठगोदाम के बीच चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढाई घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। संवाद