हल्द्वानी। कोरोना काल में करीब डेढ़ साल बाद गरीब रथ एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। गरीब रथ रविवार 11 जुलाई की रात 11:20 बजे जम्मूतवी से रवाना होगी और 12 जुलाई दोपहर 1:35 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन राय ने बताया कि गरीब रथ एक्सप्रेस 04690 रविवार 11 जुलाई को रात 11:20 बजे जम्मू तवी से चलेगी और 12 जुलाई दोपहर 1:35 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। 04689 मंगलवार 13 जुलाई को शाम 6:20 बजे काठगोदाम से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।
इसी तरह प्रत्येक सोमवार को गरीब रथ एक्सप्रेस 05312 काठगोदाम से सुबह 7:10 बजे कानपुर के लिए रवाना होगी और शाम 4:33 बजे कानपुर पहुंचेगी। मंगलवार को फिर 05311 कानपुर से सुबह 6:10 बजे चलेगी और दोपहर 2:40 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। (संवाद)