फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर हाउस में गंदगी पर भड़के यात्री

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्टेडियम में बने शेल्टर हाउस में रोके गए यात्रियों के लिये भोजन का इंतजाम तो सही है लेकिन टॉयलेट में गंदगी, पानी के अभाव से लोगों का पारा चढ़ा हुआ है। यहां रुके 300 से ज्यादा यात्रियों के लिए इंतजाम करने में अभी भी प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। यात्रियों ने बताया की यहां पर चार बाथरूम हैं, सभी गन्दे हैं। रात को दो बाथरूम बन्द किये जा रहे हैं। बाकी के 2 बाथरूम से ही लोगों को काम चलाना पड़ रहा है। सफाई के सही इंतज़ाम नहीं होने की वजह से टॉयलेट गन्दे पड़े हैं। यात्रियों का आरोप हैं कि सफाई कर्मी यहां पोछा लगाने से मना कर रहे हैं जबकि यहां फिनायल से पोछा लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें