भवाली (नैनीताल)। नगर के पौराणिक देवी मंदिर में दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए लोग सुबह और शाम पहुंच रहे हैं। बुधवार को महिलाओं, स्कूली बच्चों ने गरबा की सुंदर प्रस्तुति दी। माता के भजनों से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय रहा। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, पूर्व चेयरमैन नीमा बिष्ट, उमा आर्या, उमा पढालनी, हेमा जोशी, प्रगति जैन, वर्षा आर्या, सुषमा रावत आदि मौजूद रहीं।