फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शहीद के पिता बोले अब तक नहीं मिल पाई बेटी को नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। रातीघाट निवासी शहीद संजय बिष्ट के पिता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्य सरकार का परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा अब तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ममता बिष्ट की नौकरी के लिए सैनिक कल्याण सचिव ने पत्र से सूचित किया था। डीएम नैनीताल को किसी भी विभाग में बेटी को नौकरी देने के लिए पत्र दिया था। बिष्ट ने कहा कि वर्ष 2023 को उनके बेटे संजय बिष्ट ने देश के लिए अपना बलिदान दिया था। वर्ष 2024 में दो आश्रितों को नौकरी मिल चुकी है लेकिन उनके परिवार को मृतक आश्रित के तहत मिलने वाली नौकरी का इंतजार है। बिष्ट ने कहा कि नौकरी की तलाश में परिजन कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें