फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्र दाखिल करने संबंधी तैयारियां पूरी

Fri, 20 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : file
विज्ञापन
जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार से तहसील स्तर पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। प्रत्याशी 27 जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेेंगे। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए हैं। 
विज्ञापन


हल्द्वानी विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में जमा होंगे। निर्वाचन अधिकारी/ सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा ने बताया कि 20 जनवरी को सुबह पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, उसके बाद प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीद सकेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी।

नामांकन स्थल के 100 मीटर के दायरे में प्रत्याशियों के जुलूस लेकर आने पर पाबंदी रहेगी। नामांकन के दौरान कक्ष में प्रत्याशी के साथ अधिकतम चार अन्य लोगों को प्रवेश दिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि नामांकन कार्यालय से 100 मीटर के दायरे में प्रत्याशी अपने साथ केवल तीन वाहन ला सकेंगे।  
विज्ञापन


 नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के नामांकन नैनीताल स्थित तहसील परिसर और भीमताल विधानसभा क्षेत्र के नामांकन धारी तहसील में होंगे। इन तहसीलों में नामांकन पत्रों की बिक्री और उन्हें जमा कराने संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन तहसीलों में बाकायदा बैरिकेडिंग की गई है।

नैनीताल की एसडीएम वंदना सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्रों के साथ साथ चेकलिस्ट आदि प्रपत्र उपलब्ध हैं। आवेदक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए तहसीलदार प्रियंका रानी, परमानंद को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नामित किया गया है।

भूपेश तिवारी, मुरलीधर, देशराज सिंह, गिरीश चंद्र, विकास शर्मा, कविता आदि भी नामांकन संबंधी प्रक्रियाओं में जुटे हैं। उधर धारी की तहसीलदार रेखा कोहली ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों समेत फ्लाइंग स्क्वॉयड, एकाउंटिंग टीम काम कर रही है।

तहसील परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तहसील प्रशासन को मिल चुकी है और तहसील परिसर में बैरिकेडिंग करा दी गई है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं होगी। जमा भी नहीं होंगे। वहीं कालाढूंगी सीट के निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशी एक प्रस्तावक पेश करेंगे, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए दस प्रस्तावक होने चाहिए। नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ केवल पांच लोग ही नामांकन दफ्तर में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें