फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डीएसबी परिसर में आज से बिना परिचय पत्र नहीं मिलेगा प्रवेश

Mon, 22 Sep 2025 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के लिए जीबी पंत पुस्तकालय का चयन किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि कुमाऊं विवि की ओर से छात्रसंघ चुनाव के लिए 27 सितंबर की तिथि तय की गई है। इसमें डीएसबी परिसर के करीब छह हजार छात्र-छात्राएं मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव को सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएसबी परिसर की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कुलानुशासक प्रो. एचसीएस बिष्ट ने बताया कि परिसर के दोनों गेटाें पर छात्र-छात्राओं के परिचय पत्र जांचे जाएंगे। परिचय पत्र नहीं होने पर छात्र को परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें