फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दोस्त ने निजी फोटाे और वीडियो मंगेतर को भेजे, शादी टूटी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। मानपुर पश्चिम निवासी एक युवती ने अपने दोस्त पर निजी फोटो और वीडियो मंगेतर को भेजने का आरोप लगाया है। कहा कि इससे उसकी शादी टूट गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि कोटद्वार निवासी अखिलेश देवरानी 2019 में उसके साथ रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करता था। दोनों में दोस्ती हो गई। उसने शादी का झांसा देकर मेरी निजी फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। इस पर परिवार वालों ने रानीखेत निवासी एक युवक से उसकी शादी तय कर दी। 16 अप्रैल 2023 को रानीखेत निवासी युवक से उसकी सगाई हो गई। 12 जून को शादी होना तय हुआ। ये बात अखिलेश को पता चली तो उसने मेरी फोटो और वीडियो मेरे मंगेतर को भेज दी। इस कारण उसकी शादी टूट गई। अखिलेश ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें