फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रक्षाबंधन पर ओखलकांडा में नहीं मिलेगा निशुल्क यात्रा का लाभ

Sat, 22 Aug 2026 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। रक्षाबंधन पर 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में बहनों के लिए निशुल्क यात्रा का लाभ ओखलकांडा ब्लॉक की महिलाओं को नहीं मिल पाएगा। यहां रोडवेज बस की सुविधा नहीं होने के चलते ऐसा होगा। समाजसेवी भूपाल सिंह बर्गली ने बताया कि ओखलकांडा क्षेत्र में रोडवेज बस चलाने की मांग सरकार से करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सेवा यहां शुरू नहीं हो पाई है। हेमा बर्गली, जानकी बर्गली ने कहा कि रोडवेज बस यहां चलती तो सीएम की घोषणा का लाभ महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन मिल पाता। भवाली डिपो के एआरएम विजय तिवारी ने बताया कि ओखलकांडा क्षेत्र में रोडवेज बस संचालन के प्रस्ताव नहीं आए हैं। भविष्य में प्रस्ताव या उच्च स्तरीय अधिकारियों को ओर से निर्देश मिलेंगे तो ओखलकांडा में भी बस चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें