फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फुटबाल व हॉकी का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू

Wed, 03 Jun 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ नैनीताल ने पहाड़ के युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर और खेल में रुचि रखने वाले प्रतिभाशाली बच्चों के लिए फुटबाल व हॉकी का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य संसाधनों के अभाव में खेल छोड़ने वाले बच्चों को एक मंच और अवसर प्रदान करना है। महासचिव मनोज जोशी ने कहा कि प्रशिक्षण की जिम्मेदारी अनुभवी प्रशिक्षक गोविंद सिंह बोहरा को सौंपी गई है। वर्तमान में प्रशिक्षण का लाभ 55 बालक-बालिकाएं ले रहीं हैं। जोशी ने कहा चयनित खिलाड़ियों को भविष्य में खेल किट और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इच्छुक खिलाड़ी और अभिभावक पंजीकरण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डीएसए कार्यालय या जिला क्रीड़ा अधिकारी से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें