फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घास काटने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के मालधन नंबर चार में घास लेने गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मालधन नंबर चार निवासी चंद्रपाल की पत्नी पिंकी देवी मंगलवार को अपनी बहन सोनवती के साथ खेत में घास लेने गई थी। इसी बीच घात लगाकर बैठे तेंदुए ने पिंकी पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इस पर तेंदुए जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने पिंकी को रामनगर से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। आमपोखरा रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। घटनास्थल जंगल से सटा है। इसके चलते उस क्षेत्र में वन्यजीवों का मूवमेंट है। घटनास्थल के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें