फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Sun, 31 Jul 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने एक निजी कंपनी के छह लोगों के खिलाफ 80 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि एजेंटों के माध्यम से जनता का पैसा जमा कराने के बाद कंपनी के लोग भाग गए। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


वार्ड नंबर 14 अजीम इलाही का बगीचा इंद्रानगर निवासी नक्शे अली की पत्नी यास्मीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि  2010 में एक निजी कंपनी ने शहर में कार्यालय खोला था। कंपनी के अधिकारियों ने उसे एजेंट बनाया और अधिक ब्याज मिलने के सब्जबाग दिखाए। झांसे में आकर उसनेे अपने करीबियों के 80 लाख रुपये जमा करा दिये। पैसा जमा कराने के बाद कंपनी के अधिकारी कार्यालय बंद कर चंपत हो गए।

इधर पिछले साल पैसे की मांग को लेकर उपभोक्ताओं ने बनभूलपुरा और कोतवाली में प्रदर्शन भी किया लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। एजेंट का आरोप है कि उसे भी कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने पैसा मांगने पर मारने की धमकी दी थी।  इस मामले में पुलिस ने कंपनी के शेख हसीबुल, नसीब, महजनी खान, अब्रसेन, कपिल कुमार, मजिर  सहित छह लोगों  के खिलाफ  धारा 420,406,467,468 के तहत धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें