फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पानी के टैंक में गिरकर चार साल के मासूम की मौत

Sun, 10 Mar 2024 03:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। घर के पीछे बने भूमिगत टैंक में गिरने से मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मूलरूप से यूपी के बदायूं जिला स्थित दातागंज के बिहारीपुर निवासी नरवीर गौलापार के देवलाडांठ खेड़ा में पत्नी और तीन बच्चों के साथ ससुराल में रहता है। उसके सास-ससुर यहां खेत में बटाई का काम करते हैं। नरवीर खेत के काम के साथ भी मजदूरी करता है। शनिवार को उसके सास-ससुर गांव गए थे। पत्नी की रिंकी तबीयत ठीक न होने की वजह से वह सो रही थी। इसी बीच नरवीर का चार वर्षीय बेटा आयुष खेलते-खेलते घर के पीछे चला गया और टैंक में जा गिरा।
विज्ञापन



कुछ देर बाद बच्चे की मौसी उसे ढूंढती हुई वहां पहुंची तो आयुष का शव पानी में उतरा रहा था। शोर-शराबा सुनकर परिजन एकत्र हुए और टैंक से बच्चे को निकालकर बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी देर तक परिवार वाले पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे लेकिन पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। आयुष तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें