काठगोदाम में स्कूल से लौट रही चार साल की मासूम को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के निकट रोडवेज की बस में पांच साल की मासूम कनक को रौंद दिया। बच्ची रोडवेज बस यूके 06 पी ए 1726 रुद्रपुर डिपो की आगे फंस गई। बस चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसे 20 मीटर तक घसीटा। रौंदने की वजह से बच्ची की मौत हो गई। उसके साथ दो अन्य बच्ची थी जो किसी तरह बच गई।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने रोडवेज की बस में पत्थर चला कर शीशे तोड़ दिया। हादसे की वजह से तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलिकोट और सलरी तक कई किलोमीटर की लंबी लाइन लग गई।