रामनगर। रामनगर के सांवाल्दे क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में नहाते समय चार साल की बच्ची डूब गई। बच्ची को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिल्ली निवासी सीता राम जांगिड़ अपने परिवार के साथ रामनगर घूमने आए थे। उनकी चार वर्षीय बेटी मनस्वी अपने भाई के साथ पूल में नहा रही थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ ले गए।