फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण भवन की रोड से एनएच पर गिरी बोलेरो, चार घायल

Thu, 23 Mar 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्योलीकोट (नैनीताल)।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। बुधवार देर शाम निरीक्षण भवन रोड पर अनियंत्रित हुई बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे स्थित हल्द्वानी-नैनीताल एनएच पर आ गिरी। हादसे में बोलेरो में सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया है।
विज्ञापन


यहां स्थित बरेली धर्मप्रांत मिशनरीज के फादर हाउस में दिल्ली से सिस्टर डैसी (40), फादर जॉश मैथ्यू (45) और फादर केसी जॉश (58) यहां स्थित अपने प्रशिक्षण केंद्र सुमेघा के नए भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन और वार्षिक बैठक के लिए यहां आए हुए थे। तीनों लोग ईवा इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन संगठन के सदस्य भी हैं। बैठक और भूमि पूजन के बाद उनके साथ सुमेघा के स्थानीय फादर जॉनी (48) भी फादर हाउस लौट रहे थे।

शाम करीब 6:30 बजे निरीक्षण भवन ज्योलीकोट मोटर मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट नीचे हल्द्वानी-नैनीताल एनएच पर जा गिरी और वाहन में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर चौकी प्रभारी मनवर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन से इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा। इस दौरान कुछ देर तक एनएच में यातायात भी बाधित रहा। बाद में जेसीबी से क्षतिग्रस्त बोलेरो को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु किया गया। 

ज्योलीकोट (नैनीताल)। लोनिवि की लापरवाही के चलते बुधवार की शाम बोलेरो हादसे में चार लोगों की जान खतरे में पड़ गई। जिस स्थान पर बोलेरो हादसा हुआ उस स्थान पर दो साल पहले मोटर मार्ग की सुरक्षा दीवार और पैराफीट क्षतिग्रस्त हो गए थे। स्थानीय लोगों की मांग के  बावजूद विभाग ने उक्त सड़क को आज तक ठीक नहीं कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें