फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चार टिन शेड ध्वस्त कर 12 फड़ ठेले कब्जे में लिए

विज्ञापन
शनिवार को हल्द्वानी स्थित आईटीआई रोड से अतिक्रमण हटवाते प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी। फोटो प्
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने शनिवार दोपहर बाद नैनीताल रोड पर सड़क चौड़ीकरण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और बाद में क्रियाशाला और आईटीआई रोड से अतिक्रमण हटाए।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान व नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में टीम ने नैनीताल रोड पर चौड़़ीकरण के कार्यों का निरीक्षण कर रोड किनारे नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया। उन्होंने दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। इसके बाद अधिकारियों की टीम क्रियाशाला और आईटीआई रोड पर पहुंची। वहां नगर निगम के कर्मचारियों ने जीसीबी मशीन की मदद से फुटपाथ पर बनाए चार टिन शेड ध्वस्त कर दिए। 12 से अधिक फड़-ठेले भी कब्जे में लिए। इस दौरान नगर निगम के लेखाधिकारी गणेश भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें