फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर नजर रखेंगी चार टीमें

Thu, 28 May 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के तमाम इलाकों में अतिक्रमण को रोकने के लिए पालिका प्रशासन ने चार टीमें गठित की हैं। पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पर्यटन सीजन को देखते हुए कहीं भी फड़-खोखा कारोबारी अतिक्रमण न कर सकें, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चारों टीमों के अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं। टीम प्रभारियों में आईडी बहुगुणा, भुवन चंद्र पंत, शेर सिंह राणा और कमल कटियार हैं। उनका सुपरविजन कर अधीक्षक राजदेव जायसी, जेई ईश्वर सिंह रौतेला, कर निरीक्षक लता आर्या, स्वास्थ्य निरीक्षक बीएस चंद्रा करेंगे। यह टीमें सुबह नौ से 12, दोपहर 12 से तीन, तीन से छह और छह से रात नौ बजे तक पूरे शहर में भ्रमण करेंगी। अतिक्रमणकारियों द्वारा हाईकोर्ट के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें