कालाढूंगी। राजकीय इंटर कॉलेज मंगोली के स्काउट संस्कार ध्यानी, हिमांशु बिष्ट, दिव्यांशु मेहरा और मानस मेहरा का चयन हल्द्वानी में आयोजित चार दिवसीय स्काउट कैंप के तृतीय सोपान के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि 8 से 11 दिसंबर स्काउट अध्यापक भूपlल सिंह मेहता के साथ स्काउट प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।