रामनगर। हनुमान धाम को उत्तराखंड के मंदिरों के मानसखंड माला में शामिल किया है। इसे लेकर हनुमान धाम सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट का आभार जताया है। शनिवार को विधायक बिष्ट से मुलाकात के दौरान ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल ने बताया कि हनुमान धाम को बीते दिनों मानस खंड माला के प्रदेश के तीर्थ स्थलों में शामिल किया गया है। विधायक ने हनुमान धाम तक चार किमी मार्ग बनाने को लेकर शासन को पत्र भेजा है। इस दौरान सतनाम सिंह, प्रेम जैन आदि मौजूद रहे।