रामनगर। पीएनजी डिग्री कॉलेज रामनगर के समाजशास्त्र विभाग के तीन पूर्व विद्यार्थी एवं वर्तमान में शोधरत छात्रा असिस्टेंट प्रोफेसर बने हैं। उत्तराखंड लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में गरिमा, अंजलि, शौकीन व मनोहर चंद्र जोशी शामिल हैं।
अंजलि ने चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की सूची में अपना बैच टॉप किया है। चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों में से गरिमा वर्तमान में पीएचडी उपाधि के लिए डॉ. योगेश चंद्र के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। अभ्यर्थियों के चयन पर प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे, समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. सुमन कुमार, डॉ. योगेश चंद्र, डॉ. अलका राजौरिया, डॉ.ऋतु सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसएस मौर्य आदि ने बधाई दी है। संवाद