फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गंभीर लक्षण वाले चार और मरीज भर्ती

Thu, 17 Sep 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्र में जलजनित रोगों की आशंका के बीच बुधवार को स्वास्थ्य टीमों ने प्रभावित और आसपास के गांवों में पहुंचकर 133 लोगों की जांच की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट में 61 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गंभीर लक्षण मिलने पर चार मरीजों को भर्ती किया गया। जांच के लिए 48 ब्लड सैंपल भी लिए गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण कर रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए सचल चिकित्सा वाहन से भी गांवों में जांच की जा रही है। बुधवार को वाहन नैना और मनोरा गांव पहुंचा जहां ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें